Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सम्राट चौधरी 7 अक्टूबर को गांधी मैदान में करेंगे ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ का भव्य उद्घाटन

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

पटना, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार 7 अक्टूबर को शाम 5 बजे ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें कला, संस्कृति, रंगोली और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।  

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दीप प्रज्वलित कर करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान सेवा, राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए लोगों को संबोधित करेंगे।  

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री नितीश मिश्रा, प्रमोद चंद्रवंशी, केदार गुप्ता, दिलीप जायसवाल, लखनेंद्र पासवान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा, विधायक जीवेश मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।  

गांधी मैदान लगातार तीन दिनों तक रंगों, संस्कृति और उत्सव का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में भव्य रंगोली बनाई जाएगी, जिससे सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया जाएगा। आम नागरिकों से भी इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।  

सेवा संकल्प अभियान के तहत पहले भी स्वच्छता अभियान, सेवा स्मरण और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद इन कार्यक्रमों में भाग लेकर सेवा भाव का संदेश दे चुके हैं। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम रंगोली के माध्यम से विकसित भारत और स्वच्छ-समृद्ध बिहार का संदेश देने का माध्यम बनेगा।