Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सरकार के प्रयासों से किसानों की आय में बड़ा इजाफा: शिवराज सिंह चौहान

नेशनलडेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों के चलते देश के किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और विभिन्न योजनाओं के प्रभाव से बड़ी संख्या में किसानों की आमदनी दोगुनी-तिगुनी हुई है।

प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने खेती को लाभकारी बनाने के लिए एक वर्ष में दो से तीन फसलें लेने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इसके परिणामस्वरूप कई किसानों की आय चार से आठ गुना तक बढ़ने के उदाहरण भी सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि बजट को बढ़ाकर 1.30 लाख करोड़ रुपये कर दिया है, जबकि कृषि से जुड़े अन्य विभागों और योजनाओं को मिलाकर यह आंकड़ा 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

मंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नीति का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर एमएसपी तय करती है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। गेहूं, धान, दलहन, तिलहन, फल और सब्जियों की रिकॉर्ड खरीद एमएसपी पर की जा रही है, जिससे किसानों की आय को स्थिरता मिल रही है।

प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए सरकार की तत्परता का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में हालिया भारी बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 14 हजार करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में स्थानांतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में अन्नदाता के साथ खड़ी है।

फसल बीमा योजना में सुधारों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने बताया कि पहले बीमा प्रीमियम दर 16.7 प्रतिशत थी, जिसे घटाकर 10.2 प्रतिशत कर दिया गया है। अब तक 15 करोड़ 15 लाख किसानों ने बीमा के लिए आवेदन किया है और 622 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया जा चुका है। साथ ही, बीमा दावों के निपटान के लिए 21 दिनों की समय सीमा तय की गई है, देरी होने पर कंपनियों को 12 प्रतिशत ब्याज देना होगा।