Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सर्वदलीय बैठक में मुद्दों की बौछार: जानिए किस पार्टी ने क्या कहा

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

नई दिल्लीः संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जे.पी. नड्डा ने की। सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू और उनके सहयोगी अर्जुन राम मेघवाल ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे।

बैठक में विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, ओडिशा की कानून-व्यवस्था और पहलगाम आतंकी हमले जैसे कई मुद्दे उठाए। सरकार ने सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा। बैठक में कांग्रेस के गौरव गोगोई और जयराम रमेश, राकांपा की सुप्रिया सुले, द्रमुक के टी.आर. बालू और आरपीआई (ए) के रामदास आठवले समेत कई सांसद शामिल हुए।

बैठक के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि संसद सत्र में सरकार से जरूरी सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पहलगाम हमले पर जवाब देना चाहिए और सेना को एकजुट समर्थन मिलना चाहिए। उन्होंने अमेरिका के बयानों पर चिंता जताई और रक्षा-विदेश मामलों पर चर्चा की मांग की। मणिपुर मुद्दे पर भी सरकार से जवाब मांगा।

आप नेता संजय सिंह ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में गड़बड़ी और अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा भारत-पाक युद्धविराम में मध्यस्थता के दावे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव तक सीमित है, विधानसभा चुनाव में 'आप' अकेले उतरेगी।

बीजद के नेता सस्मित पात्रा ने ओडिशा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार पर जिम्मेदारी लेने की बात कही।

एनसीपी के शरद पवार गुट से सुप्रिया सुले और शिवसेना उद्धव गुट से अरविंद सावंत बैठक में शामिल हुए। अजित पवार गुट का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहा। बताया गया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते सुनील तटकरे बैठक में शामिल नहीं हो सके।

विपक्षी गठबंधन इंडिया पहले ही तय कर चुका है कि पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर, ट्रंप के दावे और बिहार एसआईआर समेत कई मुद्दे संसद में उठाए जाएंगे।