लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।
बीरगंज: सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. 13 गण पर्सा के गणपति एसपी मोहन क्षेत्री की प्रमुख आतिथ्यता में गौतम स्कूल में सशस्त्र पुलिस बल की भूमिका संबंधी जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 130 से अधिक विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस बल द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका, राजस्व संरक्षण, सीमा सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा में नागरिकों के सहयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्र सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया गया।
यह कार्यक्रम Allied Youth Society के अध्यक्ष पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता तथा दिव्य ज्योति के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। वक्ताओं ने कहा कि युवापीढ़ी में सुरक्षा निकायों के प्रति सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम प्रभावकारी साबित होते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मानवसेवा आश्रम के संस्थापक सदस्य देवेश गुप्ता, एलाईड यूथ सोसाइटी बीरगंज के संस्थापक ओम कुमार झा, गौतम विद्यालय के प्रिन्सिपल गणेश क्षेत्री सहित रमेश शर्मा, ललित कर्ण, सौराज प्रधान, सिपेन्द्र गुप्ता तथा अन्य व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही।
आयोजकों ने समाज में सुरक्षा, समन्वय एवं जनचेतना अभिवृद्धि के लिए आगामी दिनों में भी सशस्त्र पुलिस बल के साथ सहकार्य को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।







