Ad Image
Ad Image
असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त || प. बंगाल: रुझानों में बीजेपी को भारी बहुमत, भाजपा को 194 पर बढ़त जबकि तृणमूल को 98 पर बढ़त || प. बंगाल: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त, तृणमूल पीछे || SC ने हिमांता सरमा मामले में पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी || मोतिहारी: घोड़ासहन में संगठित साइबर आर्थिक अपराध नेक्सस का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार || रक्सौल बॉर्डर से 12 हजार नशीली सुई समेत 2 इंटरनेशनल तस्कर गिरफ्तार || प. बंगाल: ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल किया खारिज, काउंटिंग में सतर्कता का संदेश || MP के धार में इंदौर - अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 16 की मौत

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी प्रभार

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

 -24 अप्रैल 2026 को आयोजित विभागीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में इसको लेकर लिया गया था निर्णय
 -दिव्यांग कर्मियों को भी नियमानुसार सीट आरक्षित कर दिया गया है उच्चत्तर पद का अस्थायी प्रभार

पटना, सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी प्रभार देने को लेकर मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार, रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 24 अप्रैल 2026 को आयोजित विभागीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में इसको लेकर निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत विभाग के कुल 212 कर्मियों को विभिन्न उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार दिया गया है।

सहकारिता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के पद पर 04 (दिव्यांग-02), सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के पद पर 03 (सभी दिव्यांग), प्रधान लिपिक से सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के पद पर 04 तथा उच्च वर्गीय लिपिक से प्रधान लिपिक के पद पर सर्वाधिक 79 कर्मियों को उच्चत्तर पद का अस्थायी प्रभार दिया गया है।

इसके अतिरिक्त निम्न वर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर 02, कार्यालय परिचारी से निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर 21, कार्यालय परिचारी के विभिन्न ग्रेड में 41, अंकेक्षक से वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी के पद पर 04 तथा वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी से अनुमंडल अंकेक्षण पदाधिकारी के पद पर 54 कर्मियों को उच्चत्तर पद का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। इन्हें उच्चत्तर पद का अस्थायी प्रभार वेतन एवं अन्य सुविधाओं सहित प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के मुताबिक दिव्यांग कर्मियों को भी नियमानुसार सीट आरक्षित कर उच्चत्तर पद का अस्थायी प्रभार दिया गया है। माना जा रहा है कि विभाग के इस फैसले से कर्मियों की कार्य दक्षता में भी वृद्धि होगी और वे नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ विभागीय कार्यों/योजनाओं का कार्यान्वयन कर सकेगें।