Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सहयोग जन कल्याण शिविर में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का निष्पादन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा: प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित सहयोग जन कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पेंशन, राजस्व, स्वास्थ्य, मनरेगा, राशन कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए।

शिविर का निरीक्षण एवं संचालन निदेशक एनईपी (मनरेगा) मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी तथा अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण की देखरेख में किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया और योजनाओं की जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। राजस्व विभाग में कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन से जुड़े 10 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं श्रम संसाधन विभाग में 16, मनरेगा से संबंधित 11 तथा राशन कार्ड के तीन आवेदन जमा किए गए। कृषि विभाग में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के प्रवीण कुमार, एएनएम अनीता कुमारी, राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र सिंह, आवास सहायक बंटी कुमार, कार्यपालक सहायक मनोज कुमार, प्रेम कुमार एवं निखनंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। इसके अलावा जीविका, आईसीडीएस, राजस्व, आवास, आपूर्ति, स्वच्छता, बिजली एवं श्रम संसाधन विभाग के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन प्राप्त किए।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।