Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

साली का अपहरण कर दो लाख में बेच दिया, जीजा गिरफ्तार

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

यूपी के आगरा जिले के फतेहाबाद में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही साली का अपहरण कर उसे दो लाख रुपये में बेच दिया। आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नागपुर पुलिस उसे अपने साथ ले गई है, जहां इस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है।

थाना कपिल नगर नागपुर के उपनिरीक्षक अविनाश संभाराव खटके ने बताया कि मई 2025 में आरोपी अवधेश पुत्र दिमान सिंह निवासी रैपुरा (थाना निबोहरा) ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी साली का अपहरण किया था और बाद में राजस्थान में उसे दो लाख रुपये में बेच दिया। घटना के बाद नागपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अवधेश की तलाश में पुलिस लगातार जुटी थी और आखिरकार उसे फतेहाबाद क्षेत्र से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सीएचसी फतेहाबाद में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया, जिसके बाद नागपुर पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

थाना निबोहरा के प्रभारी निरीक्षक जय नारायण सिंह ने बताया कि नागपुर पुलिस ने आरोपी को वांछित सूची में शामिल किया था। साली के अपहरण और बिक्री में उसकी संलिप्तता स्पष्ट होने पर गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।