Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सितारा सप्ताह: ट्रांसजेंडरों के अधिकार और सुविधाओं पर जानकारी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान | जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यालय में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित सितारा सप्ताह मनाया गया वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक श्री राजकुमार सिंह एवं जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुमित कुमार के द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया साथ ही कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री भोला श्रीवास्तव ने  उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों एवं ट्रांसजेंडरों का परिचय देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की. तथा स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान सिवान के प्रतिनिधि स्वीटी कुमारी सिंह ने सभी अतिथियों को पौधा भेंट करते हुए सम्मानित किया. वही श्री राजकुमार सिंह ने सितारा योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना मुख्य रूप से ट्रांसजेंडर के सशक्तिकरण, कानूनी अधिकार एवं पहचान, सरकारी योजनाओं का लाभ, शिक्षा, पुनर्वास, छात्रवृति, छात्रावास जैसी अनेकों सुविधाओं के बारे में जानकारी दी वही जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुमित कुमार ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्किल ट्रेनिंग, स्वरोजगार ट्रेनिंग, लाइब्रेरी की सुविधा तथा बुक किट के बारे में चर्चा किया. साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि श्री बलवंत कुमार एवं ज्ञानेश्वर पाठक ने कानूनी सहायताओं के बारे में चर्चा करते हुए ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019 के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा के बारे में चर्चा किया साथ ही जिला बाल कल्याण समिति के सभी सदस्यों ने सितारा सप्ताह के तहत ट्रांसजेंडरों के साथ होने वाली भेद-भाव के चर्चा करते हुए कानूनी सहायताओं के बारे में बताया तथा कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न ट्रांसजेंडरों ने अपने साथ होने वाली सभी समस्याओं के बारे में चर्चा किया वही  ट्रांसजेंडरों के प्रतिनिधि करिश्मा ने अपने समुदाय के साथ होने वाली भेदभाव पर चर्चा किया, एवं सिमरन मिश्रा ने   इस कार्यक्रम के लिए सभी का धन्यवाद देते हुए अपने सभी सदस्यों का पहचान पत्र बनवाने के लिए संबंधित दस्तावेज के बारे में जानकारी ली. वही इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रिय भारद्वाज, असरार अहमद, अजय कुमार,गायत्री कुमारी सिंह, के साथ कृष्णा फाउंडेशन सिवान के प्रतिनिधि धीरज कुमार सिंह, नीतीश कुमार, अमन शेख, विकाश कुमार, इत्यादि सदस्य गण उपस्थित रहे.