Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिरसांव सहयोग शिविर की तैयारी तेज, बीडीओ ने किया निरीक्षण

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दरौंदा प्रखंड की सिरसांव पंचायत में 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। वहीं पचरुखी प्रखंड के पपौर पंचायत में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में दरौंदा बीआरसी परिसर में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पटना से कई वरिष्ठ अधिकारियों के छपरा-सीवान मुख्य मार्ग होते हुए दरौंदा से गुजरकर पपौर जाने की संभावना है। ऐसे में दरौंदा बीआरसी में बनाए गए सहयोग शिविर का भी अधिकारी निरीक्षण कर सकते हैं। इसे देखते हुए प्रखंड प्रशासन तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता।

रविवार को बीडीओ सिंपी कुमारी के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बीआरसी दरौंदा स्थित कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई तथा विभागीय कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बीडीओ ने अधिकारियों को सहयोग शिविर से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बीआरसी खेल मैदान में बनाए जाने वाले पंडाल, आमजन के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।

प्रशासन का उद्देश्य शिविर में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने कहा कि सहयोग शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।