Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान: पत्रकार गोलीकांड के ख़िलाफ़ प्रदर्शन, गिरफ्तारी की माँग तेज़

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

सिवान। पत्रकार रमेश सिंह पर हुए हमले के बाद जिले में पत्रकारों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। घटना के विरोध में विभिन्न मीडिया संगठनों से जुड़े पत्रकार एकजुट हुए और प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा से मुलाकात कर 20 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रमंडलीय अध्यक्ष निरंजन कुमार और जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गिरी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

पत्रकारों ने स्पष्ट कहा कि हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए, दोषियों को कड़ी सजा मिले और जिले में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई में देरी हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने मामले में निष्पक्ष  जांच और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, अब सभी की नजर पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। घटना के बाद जिले में कानून-व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।