Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान में पत्रकार को मारी गोली, पुरानी रंजिश का आरोप

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

सिवान। बिहार के सिवान जिले में गुरुवार देर रात अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार दी। घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी मोड़ के पास उस समय हुई, जब पत्रकार रमेश कुमार सिंह एक समारोह से लौटकर अपने गांव जा रहे थे। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ते में उनका पीछा किया और आगे निकलकर अचानक गोली चला दी। गोली लगने से पत्रकार सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक गोली उनके फेफड़े के पास लगी है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा अस्पताल पहुंचे और घायल पत्रकार से मुलाकात कर जानकारी ली। पत्रकार ने आशंका जताई है कि पुरानी रंजिश के कारण यह हमला कराया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले एक आपराधिक मामले में उन्होंने मदद से इनकार किया था, जिसके बाद उन्हें धमकी मिली थी।

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस घटना के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पत्रकार समुदाय ने हमले की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।