Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान में हिंसा: पथराव में एसपी घायल, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

लोकल डेस्क, मुस्कान कुमारी।

गांधी मैदान से जेपी चौक तक पथराव, हवाई फायरिंग

बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को शहर में छात्रों और बंद समर्थकों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। पथराव में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस और 10 राउंड हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा।

शहर के गांधी मैदान से शुरू हुआ जुलूस कुछ ही देर में उग्र रूप ले बैठा। बंद समर्थक प्रमुख मार्गों पर बाजार और यातायात पूरी तरह बंद कराने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सड़क जाम न करने और निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ने की अपील की। इसी बात पर विवाद बढ़ा।

पथराव शुरू होते ही माहौल बिगड़ा

उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पानी की बोतलें, ईंट और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। गांधी मैदान से जेपी चौक तक पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पथराव में एसपी पूरन कुमार झा घायल हो गए।

स्थिति की गंभीरता देखते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं सुधरे।

पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पहले हल्का लाठीचार्ज किया। फिर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखी तो 10 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद भीड़ धीरे-धीरे पीछे हटी और स्थिति नियंत्रण में आई।

घटना में कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।

बातचीत के बाद जुलूस आगे बढ़ा

पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच लंबी बातचीत के बाद जुलूस कोये निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ाया गया। इसके बाद शहर में स्थिति सामान्य होने लगी।

जिला प्रशासन ने घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और लगातार गश्त की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।