लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सिवान: शुक्रवार को सिवान रेलवे स्टेशन का अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम), वाराणसी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर स्थित रनिंग रूम का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में रनिंग रूम में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, रखरखाव तथा संसाधनों की बारीकी से समीक्षा की गई। एडीआरएम ने कर्मचारियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रनिंग रूम में सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि रेल कर्मचारियों को सुचारु एवं आरामदायक कार्य वातावरण मिल सके। इस अवसर पर संबंधित रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







