लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान। रेलवे स्टेशन सिवान पर मंगलवार को माननीय न्यायिक दंडाधिकारी, रेलवे (सोनपुर) की उपस्थिति में वाणिज्यिक विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के संयुक्त तत्वावधान में विशेष बिना टिकट यात्री जांच (टीएलसी) अभियान चलाया गया। अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान वाणिज्यिक विभाग के 13 तथा आरपीएफ के 7 कर्मियों की संयुक्त टीम ने यात्रियों की सघन जांच की। जांच के क्रम में कुल 32 मामले पकड़े गए, जिनमें 31 ट्रायल और एक टीआरसी का मामला शामिल है। इन मामलों में कुल ₹31,750 का जुर्माना वसूल किया गया।
रेल प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के विशेष जांच अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना, रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान माननीय न्यायिक दंडाधिकारी, रेलवे (सोनपुर) के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






