Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीएम नीतीश ने गोलघर का लिया जायजा, सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

पटना, 11 जनवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ऐतिहासिक गोलघर परिसर का निरीक्षण कर उसकी मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परिसर के सौंदर्यीकरण और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए, ताकि यह और अधिक आकर्षक दिखाई दे।

मुख्यमंत्री ने भ्रमण के समय गोलघर परिसर पार्क, गोलघर के स्ट्रक्चर की स्थिति, लाइट एंड साउंड तथा लेजर शो का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गोलघर एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इसलिए इसके सौंदर्यीकरण और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।

श्री कुमार ने यह भी निर्देश दिया कि वर्ष 2013 में शुरू किए गए लाइट एंड साउंड एवं लेजर शो का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को इसके इतिहास की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि गोलघर की ऐतिहासिक महत्ता से आगंतुकों को अवगत कराने के लिए यहां डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही, गोलघर को वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण बताते हुए उन्होंने इसके स्ट्रक्चर के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि इसे और बेहतर ढंग से संरक्षित किया जा सके।

इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।