Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीजफायर का असर: सोना ₹3,700 उछला, चांदी में ₹13,500 की तेज बढ़त

बिजनेस डेस्क , रानी कुमारी

नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में सीजफायर की खबरों के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना ₹3,700 से अधिक उछल गया, जबकि चांदी की कीमत में ₹13,500 से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

एमसीएक्स पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में ₹1,50,289 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज यह ₹1,53,550 पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें तेजी जारी रही और यह करीब ₹3,700 की बढ़त के साथ ₹1,53,977 के उच्च स्तर तक पहुंच गया। सुबह 10:45 बजे यह ₹3,642 यानी 2.42 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹1,53,931 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता देखा गया।

वहीं, 5 मई डिलीवरी वाली चांदी भी मजबूत बढ़त के साथ खुली। पिछले सत्र में ₹2,31,348 प्रति किलो पर बंद हुई चांदी आज ₹2,40,601 पर खुली और शुरुआती कारोबार में ₹13,422 यानी करीब 6 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹2,44,770 के स्तर तक पहुंच गई। सुबह 10:50 बजे यह ₹12,871 की बढ़त के साथ ₹2,44,219 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती देखी गई। स्पॉट गोल्ड करीब 2.3 प्रतिशत की तेजी के साथ $4,812.49 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि कारोबार के दौरान यह 3 प्रतिशत से अधिक उछलकर तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचा। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (जून डिलीवरी) भी 3.4 प्रतिशत बढ़कर $4,841.60 प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर 4.9 प्रतिशत की तेजी के साथ $76.48 प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

हालांकि, इससे एक दिन पहले मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समयसीमा दिए जाने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे कीमती धातुओं की मांग पर असर पड़ा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, उस दिन सोना घटकर ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.40 लाख प्रति किलो तक आ गई थी।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,47,790 प्रति 10 ग्राम रह गई थी, जिसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।