Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीट बंटवारे के बाद JDU में भगदड़, पूर्व मंत्री-विधायक पार्टी से बाहर

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार में एनडीए गठबंधन के सीट बंटवारे के बाद जदयू में उथल-पुथल मच गई है। दिनारा और सासाराम सीट रालोमा को मिलने पर पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह और पूर्व विधायक डॉ. अशोक कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. अशोक कुमार बसपा में शामिल होकर सासाराम से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, जदयू के पांच प्रखंड अध्यक्षों के इस्तीफे से भाजपा खेमे में भी चिंता बढ़ गई है।

एनडीए के सीट बंटवारे के बाद जदयू में बगावत का सिलसिला शुरू हो गया है। दिनारा और सासाराम विधानसभा सीट रालोमा के खाते में जाने के बाद दो पूर्व विधायकों ने किनारा कर लिया है। पूर्व मंत्री और दिनारा के पूर्व विधायक जयकुमार सिंह ने जदयू छोड़ने की घोषणा की, जबकि सासाराम के पूर्व विधायक डॉ. अशोक कुमार ने अपने समर्थकों संग बसपा का दामन थाम लिया है और चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

जदयू के पांच प्रखंड अध्यक्षों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफों की इस लहर ने भाजपा को भी बेचैन कर दिया है, क्योंकि उसे डर है कि यह असंतोष कहीं उसके पाले में न पहुंच जाए। दोनों दलों के वरिष्ठ नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं।

पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा, “मैं 14 अक्टूबर को दिनारा पहुंचूंगा, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों से चर्चा कर आगे का निर्णय लूंगा। मैं 2005 से 2020 तक लगातार तीन बार विधायक रहा, लेकिन टिकट वितरण में ऐसा हाल पहले कभी नहीं देखा। कुछ लोगों ने पैसे के खेल में टिकट दूसरे दल को दे दिया है। नीतीश कुमार आज भी मेरे सर्वमान्य नेता हैं, मैं उनके खिलाफ जीवनभर कुछ नहीं कहूंगा।”

तीन बार के विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके जयकुमार सिंह के इस्तीफे से जदयू को बड़ा झटका लगा है। वहीं, सासाराम के पूर्व विधायक डॉ. अशोक कुमार ने कहा, “मैं सासाराम से ही चुनाव लड़ूंगा और जीतूंगा। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहेगा।”

डॉ. कुमार दो बार विधायक रह चुके हैं। पार्टी नेतृत्व के फैसले से नाराज होकर सासाराम जिला जदयू के पांच प्रखंड अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दे दिया है। जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि सासाराम प्रखंड अध्यक्ष सिकंजय सिंह, सासाराम नगर अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, दिनारा प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, दावथ प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी और सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष धर्मजीत चंद्रवंशी ने पद छोड़ दिया है।