Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीतामढ़ी में बनेगा माँ जानकी का भव्य मंदिर, राम मंदिर की तर्ज पर होगा निर्माण; लगेगी 108 फीट ऊँची हनुमान प्रतिमा

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

सीतामढ़ी में बनेगा माँ जानकी का भव्य मंदिर, राम मंदिर की तर्ज पर होगा निर्माण; लगेगी 108 फीट ऊँची हनुमान प्रतिमा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 जन, शनिवार सुबह को एक बड़ा ऐलान किया कि जगत जननी माँ जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समय रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर समेत अन्य संरचनाओं का डिज़ाइन अब तैयार हो गया है। इसका मॉडल उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया और बताया कि इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा: “मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समय रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।”

मुख्यमंत्री द्वारा साझा किए गए डिज़ाइन में मंदिर परिसर की भव्यता स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। यह राम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसमें एक विशाल सरोवर, स्वागत भवन, यज्ञशाला और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं से युक्त परिसर शामिल होगा।

हनुमान की 108 फीट ऊँची प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र;
इस परियोजना में विशेष आकर्षण होगा महावीर हनुमान की 108 फीट ऊँची प्रतिमा, जो मंदिर परिसर में स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा बिहार की सबसे ऊँची हनुमान प्रतिमाओं में से एक होगी।

मंदिर निर्माण के लिए राज्य सरकार ने लगभग 12 एकड़ भूमि पुनौराधाम क्षेत्र में आवंटित की है। मंदिर के निर्माण और संचालन हेतु एक विशेष ट्रस्ट का गठन भी कर लिया गया है, जिससे परियोजना को तेज़ी से अमल में लाया जा सके।
धार्मिक और पर्यटन महत्व को मिलेगा बढ़ावा;
इस प्रोजेक्ट से बिहार को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। यह न केवल सीतामढ़ी को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक मानचित्र पर लाएगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार और विकास के नए अवसर भी लेकर आएगा।