Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान: आशीर्वाद को बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में तीसरा स्थान

लोकल डेस्क |

सीवान के छात्र आशीर्वाद कुमार ने राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हासिल किया तीसरा स्थान.....

सीवान: केंद्रीय विद्यालय सीवान के कक्षा आठवीं के छात्र आशीर्वाद कुमार ने राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 और 19 दिसंबर को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग, पटना में आयोजित की गई थी, जिसमें पटना संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस वर्ष प्रदर्शनी का विषय “विकसित और आत्मनिर्भर भारत में एसटीईएम (STEM) का योगदान” रखा गया था।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित पर आधारित अभिनव और समस्या-समाधान उन्मुख मॉडल प्रस्तुत किए। आशीर्वाद कुमार ने अपने प्रभावशाली मॉडल के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और मॉडल प्रदर्शनी श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता एनसीईआरटी (NCERT) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसे राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (RBVP) के नाम से जाना जाता है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करना है। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। यह प्रतियोगिता जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित होती है।

आशीर्वाद कुमार, सीवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत बेलवासा मठिया गांव के निवासी हैं। वे दरौंदा अंचल में कार्यरत राजस्व अधिकारी अमरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। आशीर्वाद की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार साहू, शिक्षक एस.के. तिवारी तथा सहपाठी अनुराग, तरुण, पार्थसारथी, अतुल सहित अन्य विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आशीर्वाद की यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सीवान जिले के लिए गर्व की बात है।