लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान : दरौली प्रखंड क्षेत्र के गौरी गांव का लाल भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से गत दिनों हुई पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बन जिले का नाम रौशन किया। गौरी गांव के ग्रामवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है। बताते चलें कि सेना से सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर नरेंद्र सिंह का पुत्र सुशांत कुमार सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे से तीन साल व एक साल भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से कठीन प्रशिक्षण के बाद सेना में आफिसर पद कमिशन किया। सुशांत इस सफलता के पिछे अपने माता-पिता के साथ ही साथ मित्र व रिश्तेदारों का सहयोग बताया। सुशांत के सफलता से गौरी गांव में खुशी की लहर है। खुशी व्यक्त करने वालों में डाक्टर मनोज कुमार सिंह, चुन्नी कुमार सिंह, रमेश सिंह, जिसु सिंह, इंदल यादव, बिट्टू सिंह, राकेश बैठा सहित अन्य भी शामिल थे।







