लोकल डेस्क, राजीव कुमार भारती।
भूमिहीन सात परिवारों को मिला भूमि बंदोबस्ती पर्चा, अभियान बसेरा-2 के तहत वितरित :- सीओ वेद प्रकाश नारायण।
सीवान/दारौंदा। बिहार सरकार के अभियान बसेरा-2 के तहत दारौंदा अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया। अंचलाधिकारी (सीओ) वेद प्रकाश नारायण ने सात लाभुक परिवारों को पर्चा सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाकर उन्हें स्थायी आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है।
पर्चा प्राप्त करने वालों में सिरसाव पंचायत की रूनी देवी, शालू देवी एवं बेबी देवी तथा करसौत पंचायत की रामझरी देवी, मैना देवी, लालमती देवी एवं उमा देवी शामिल हैं।
इस अवसर पर अंचल नाजिर अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र सिंह, बड़ा बाबू नितिन रजत, डीईओ ब्रजेश राज, विकास सिंह, धनु चौहान, अंचल अमीन शैलेश कुमार, परिचारी द्वारिका राम, बीसीसी प्रतिनिधि मुरारी सिंह तथा नंदकिशोर प्रसाद सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लाभुकों को भूमि संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।







