Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान: चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : सीवान रेल यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को आरपीएफ की सीपीडीएस टीम और जीआरपी सीवान की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी किया गया रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देशन एवं आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक तथा ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर के पर्यवेक्षण में सोमवार को सीपीडीएस टीम, आरपीएफ पोस्ट सीवान और जीआरपी सीवान की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 75104 थावे-छपरा पैसेंजर के अमलोरी सरसर स्टेशन पर पहुंचने के दौरान एक यात्री प्रकाश प्रसाद सोनी (निवासी दखिन टोला, वार्ड-21, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज) का रेडमी मोबाइल लेकर भाग रहे युवक को टीम ने पीछा कर दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन शर्मा (22 वर्ष), पिता कृष्णा शर्मा, निवासी रामपुर वार्ड-10, थाना जामो बाजार, जिला सीवान के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह छपरा-गोरखपुर रेलखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में घूम-घूमकर यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया रेडमी मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इस संबंध में रेल थाना सीवान में कांड संख्या 108/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में जीआरपी सीवान के पुअनि सुरेश राम, आरपीएफ पोस्ट सीवान के उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सीपीडीएस टीम के कांस्टेबल विजय कुमार यादव, बलवीर सिंह यादव तथा जीआरपी के कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।