Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान: जन सुराज की 25 सदस्यीय कार्यसमिति गठित

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सीवान: जन सुराज पार्टी की ओर से गुरुवार को जिला स्तर पर पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए जन सुराज के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. शाहनवाज ने कहा कि जिस ईमानदारी और शुद्धता के साथ चुनाव लड़ा गया, उससे कहीं अधिक मेहनत आगामी पांच वर्षों में की जाएगी, ताकि राज्य, जिला से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा सके।

डॉ. शाहनवाज ने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद गहन चिंतन-मनन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार उन्हीं मुद्दों को उठा रही है, जिन्हें जन सुराज ने चुनाव के दौरान प्रमुखता से रखा था। इस अवसर पर 25 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया गया, जो जिला संगठन के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।

बैठक में संगठन की संरचना, कार्यशैली, आगामी कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखे।

बैठक के दौरान पर्यवेक्षक राम पुकार मेहता, हश्मुद्दीन, अधिवक्ता अनिल मणि त्रिपाठी, जिला प्रभारी आनंद मोहन सिंह, मुन्ना पांडेय, पिंकी देवी, राज्य महिला सचिव शबीना जावेद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।