लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
सीवान | हसनपुरा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें कुल पांच मामलों की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों में दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया गया।
जनता दरबार की सुनवाई अंचलाधिकारी पूनम दीक्षित एवं थानाध्यक्ष की मौजूदगी में हुई। अधिकारियों ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने लोगों से जनता दरबार में पहुंचकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। मौके पर राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र कुमार सिंह ,सहित नीतिश कुमार सिंह एवं फरियादी उपस्थित थे।







