लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ,सहायक सुरक्षा आयुक्त/ छपरा महोदय के दिशा निर्देशन और निरीक्षक ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर,
प्रभारी निरीक्षक सीवान के सुपरविजन में CPDS टीम/ रे.सु.बल पोस्ट सीवान, ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 11124 बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस के सीवान प्लेटफार्म संख्या 03 पर आगमन पर गस्त व आपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान कोच S4 के बर्थ संख्या 66 के एक यात्री मुकेश कुमार मुखिया ,पुत्र शिव कुमार मुखिया निवासी ग्राम टेंगरी वार्ड 01थाना मधेपुर जिला मधुबनी (बिहार ) का रेडमी कंपनी का मोबाइल लेकर भागते समय CPDS टीम, आर पी एफ़ सीवान, जीआरपी सीवान द्वारा संयुक्त रूप से *01 शातिर अपराधी को* गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी सीवान को सुपुर्द किया गया।
अपराध का तरीका
छपरा - भटनी के मध्य रेलवे स्टेशन और रेल गाड़ियों में घूमकर तथा स्टेशनों पर रेल यात्रियों कि कीमती सामानों की चोरी करना। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता विवरण
(1) इमरान
पिता शकील अहमद ,
निवासी- नया किला वार्ड 12, थाना- नगर ,जिला- सीवान (बिहार )
उम्र- 20 वर्ष बरामद सामान का विवरण 01 अदद Redmi mobile
अनुमानित कीमत लगभग रु 30,000/- (तीस हज़ार रूपये )
अपराध का पंजीकरण रेल थाना सीवान द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.स. - 79/26 u/s 303(2),317(2) BNS s/v इमरान के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच पु.अ.नि संजय कुमार राम / रारेपु सीवान द्वारा की जा रही है।
रेलवे सुरक्षा बल के सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय /CPDS Team सउनि मयंक भूषण तिवारी /आरपीएफ़ पोस्ट सीवान कांस्टेबल विजय यादव/ CPDS Team कांस्टेबल बलवीर सिंह यादव/ CPDS टीम का. सुबाष यादव/आरपीएफ़ पोस्ट सीवान का. नीरज पाण्डेय/आरपीएफ़ पोस्ट सीवान मौजूद रहे।







