Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान : नहर में डूबने से अधेड़ की मौत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा। थाना क्षेत्र के पूर्वी हड़सर गांव निवासी नामेश्वर राम की नहर में डूबने से मौत हो गई। रविवार को उनका शव गांव के पश्चिम स्थित नहर में उपलाता मिला। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, नामेश्वर राम शनिवार की शाम से लापता थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार दोपहर कुछ ग्रामीण नहर की ओर गए थे। इसी दौरान पानी में एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव की पहचान रामेश्वर राम के रूप में की।

घटना की सूचना दारौंदा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई सूर्य कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकलवाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्र की शादी हो चुकी है, जबकि चार बच्चों की शादी अभी नहीं हुई है। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी रामावती देवी सहित अप्पू कुमार राम, अंजलि कुमारी, सीमा कुमारी, रीमा कुमारी, संध्या कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।