लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के स्थानीय जिला शाखा का चुनाव शुक्रवार की रात पुलिस केंद्र परिसर में संपन्न हो गया. इस चुनाव में सुमन कुमार यादव अध्यक्ष पद पर, उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार सिंह व सुधीर कुमार प्रसाद, सचिव पद पर रमेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर हरेराम प्रसाद निर्वाचित घोषित किए गए.
स्थानीय जिला शाखा का चुनाव शुक्रवार की सुबह 9 बजे पुलिस केंद्र परिसर में शुरू हुआ और शाम के 5 बजे समाप्त हुआ. चुनाव समाप्ति के बाद रात के 8 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ हुआ और 11.30 बजे तक समाप्त हुआ. मतगणना के बाद बताया गया कि अध्यक्ष पद पर सुमन कुमार यादव को कुल 218 मत मिले जबकि जितेन्द्र कुमार यादव 201 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे. बता दें कि सुमन कुमार यादव दरौंदा प्रखंड के रहने वाले है. उनके इस जीत पर लोगो ने बधाई दी है







