लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने निकाला आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला फूंका
सीवान। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की सीवान जिला इकाई ने रविवार को कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत कुमार ने किया।
आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’, ‘सोनिया गांधी मुर्दाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्र की अस्मिता का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता व मनोरंजन मिश्रा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, जिला महामंत्री विनय सोनी, जिला मंत्री प्रत्यूष शेखर, बादल ब्याहुत, जिला प्रवक्ता नवीन जैन, रोहित चौरसिया, नगर अध्यक्ष धीरज गुप्ता, नगर मंत्री रवि नायक, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री प्रिंस चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता जायसवाल, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित भाजपा एवं भाजयुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।







