स्टेट डेस्क।
दरौंदा: सीवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दरौंदा प्रखंड की रूकुन्दीपुर पंचायत में डीडीसी ने विभिन्न स्थलों और विकास योजनाओं का निरीक्षण किया डीडीसी मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत प्रस्तावित भवन के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही पंचायत सरकार भवन, छठ घाट, विद्यालय और अन्य विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
बताया जा रहा है कि जनवरी महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीवान जिले में आगमन की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में विकास योजनाओं और स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान एडीएम पीजीआरओ मोहम्मद इस्तियाक अली अंसारी, एसडीओ अनिता सिन्हा, बीडीओ शिम्पी कुमारी, सीओ वेद प्रकाश नारायण, स्थानीय मुखिया मंसूर अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि राहुल तिवारी, सरपंच, कृषि सलाहकार सुशील तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।







