Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान में PM Modi का भव्य स्वागत, खुली जीप में नीतीश-सम्राट संग पहुंचे मंच तक

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीवान में ₹5361 करोड़ की 28 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी संग खुली जीप में रोड शो किया, जहाँ जनता ने जोरदार स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2025 को बिहार के सीवान जिले के जसौली में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे। रास्ते भर लोग 'मोदी-मोदी' के नारों और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत करते नजर आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गीत गाकर पीएम का अभिनंदन किया।

पीएम मोदी के मंच पर पहुंचते ही वहां मौजूद सभी नेताओं ने उन्हें उपहार और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 53,666 नए आवासों की स्वीकृति दी, साथ ही लाभार्थियों को ₹536.66 करोड़ की पहली किस्त ऑनलाइन ट्रांसफर की।

इस योजना के तहत 6684 लाभार्थियों को गृह प्रवेश और 5 लाख को चाबी सौंपी गई। ऊर्जा विभाग की ₹135 करोड़ की 500 मेगावाट क्षमता की परियोजना का भी शिलान्यास किया गया। रेलवे सेक्टर में भी बड़ा ऐलान हुआ—वैशाली-देवरिया के बीच 29 किमी और हाजीपुर-सुगौली के बीच 148 किमी की नई रेल लाइन का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभा में कहा कि ये विकास कार्य बिहार को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। मंच से उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।