Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान में जनता दरबार में 15 भूमि विवादों का 'ऑन-द-स्पॉट' निपटारा

लोकल डेस्क, राजीव कुमार भारती।

भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर जनता दरबार आयोजित, 21 में 15 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन।

सीवान। दरौंदा स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 21 फरियादी अपनी शिकायतों के साथ पहुंचे, जिनकी सुनवाई अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह तथा अपर थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला की मौजूदगी में की गई।

सुनवाई के दौरान प्राप्त 21 मामलों में से 15 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं शेष छह मामलों में आवश्यक दस्तावेजों एवं तथ्यों की जांच के लिए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए मामलों को लंबित रखा गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से विवादों के समाधान का प्रयास किया।

अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से भूमि संबंधी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील भी की।

जनता दरबार के दौरान राजस्व कर्मचारी, डीईओ ब्रजेश राज, संबंधित फरियादी एवं अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।