Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान में फर्जी आईडी व अनाधिकृत टिकट पर दो यात्री गिरफ्तार।

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवानः मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में अनाधिकृत टिकट पर यात्रा, फर्जी पहचान पत्र तथा टिकट जालसाजी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों एवं टिकट जांच कर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के अंतर्गत छपरा, बलिया, मऊ, सीवान, थावे, देवरिया सदर, वाराणसी एवं बनारस सहित विभिन्न स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान टिकट जांच परीक्षकों के साथ-साथ स्लीपर एवं आईसीपी रेड टीमों को भी विशेष रूप से तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशनों एवं टिकट काउंटरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।

इसी क्रम में 24 मार्च 2026 को छपरा आईसीपी के उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सुधाकर मिश्रा द्वारा गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एस-1 कोच की बर्थ संख्या 34, 35, 37 एवं 38 पर कटिहार से जालंधर तक यात्रा कर रहे यात्रियों के पीएनआर संख्या 6366072252 की जांच की गई। जांच में पाया गया कि यात्रियों द्वारा फर्जी पहचान पत्र का उपयोग किया जा रहा था।

जांच में एक यात्री का वास्तविक नाम शहाबुद्दीन (पिता – मोहम्मद तबजूम) पाया गया, जो कौशर अली के नाम पर यात्रा कर रहा था। उसका आधार कार्ड संपादित एवं छेड़छाड़ किया हुआ पाया गया। वहीं दूसरे यात्री का वास्तविक नाम मोहम्मद आसिफ था, जो मोहम्मद अब्दुल हक के नाम पर यात्रा कर रहा था।

दोनों यात्रियों के पहचान पत्रों का मिलान कर उन्हें फर्जी घोषित किया गया तथा सीवान जंक्शन स्टेशन पर उतारकर आगे की कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान को सुपुर्द कर दिया गया।

रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत टिकट पर ही यात्रा करें और यात्रा के दौरान वैध एवं मूल पहचान पत्र का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की अनियमितताओं पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।