Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान में सात सीट एनडीए के खाते में, दारौंदा से बीजेपी की हैट्रिक

लोकल डेस्क

सीवान जिले के 8 में से 7 सीट एनडीएन के खाते में चला गया है जिसमें दारौंदा, सीवान, गोरियाकोठी बीजेपी के खाते में है। तीन सीट जदयू के खाते में बड़हरिया, जिरादेई और महाराजगंज आया है जबकि एक सीट पर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास पासवान) की झोली में गया है। एक सीट महागठबंधन को राजद के माध्यम से हाथ लगा है।

दारौंदा विधानसभा से व्यास सिंह उर्फ कर्णजीत सिंह ने हैट्रिक लगाई है तो पहली बार सीवान विधानसभा से चुनावी मैंदान में उतरे निर्वतमान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जिले में बीजेपी के लिए सब मंगलमय कर दिया है। इस चुनाव में राजद के कद्दावर नेता अवधबिहारी चौधरी चुनावी मैंदान में मंगल पांडेय से मात खा गये हैं। इस जीत के बाद एनडीए में जश्न ही जश्न है। दारौंदा से बीजेपी के हैट्रिक के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी सहित घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल एवं मिठाई बांटकर खुशी मनायी है। इधर पहली बार रघुनाथपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सीवान के पूर्व सांसद डॉ. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने रघुनाथपुर से राजद के टिकट पर जीत दर्ज की है। पहली बार लोजपा (रामविलास पासवान) की पार्टी से विष्णु देव पासवान ने जीत दर्ज की है। इन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता सत्यदेव राम को चारोखाने चित कर दिया है। महाराजगंज विधानसभा की जनता इस बार जदयू के हेम नारायण साह पर भरोसा जताया है। गोरियाकोठी की जनता ने पुनः बीजेपी के देवेश कांत सिंह पर भरोसा जताया है। बड़हरिया विधानसभा से जदयू के इंद्रदेव सिंह पटेल ने जीत दर्ज की है। इंद्रदेव सिंह पटेल नीतीश कुमार के करीबी है तो जिरादेई से जदयू के टिकट पर भीष्म प्रताप सिंह ने जीत का ताज पहना है। इन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के अमरजीत कुशवाहा को मात दिया है। अवधबिहारी चौधरी, सत्यदेव राम और अमरजीत कुशवाहा की हार सीवान में महागठबंधन की कमर तोड़ दिया है। इधर बीजेपी की जीत पर बीजेपी नेताओं ने कहा कि विकसित बिहार भारत की संकल्पना को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार सहित सहयोगी दलों की लोक-कल्याणकारी नीतियों,  कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की सरकार की शक्ति पर बिहार की जनता के विश्वास की मुहर है।