Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान रेलवे स्टेशन पर 2 मोबाइल चोर गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान:  जीआरपी सीवान, सीपीडीएस टीम तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सीवान की संयुक्त कार्रवाई में रेल यात्रियों के कीमती सामान चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के पर्यवेक्षण में मंगलवार को सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान करमासी वार्ड-19, थाना एमएच नगर हसनपुरा निवासी महिला यात्री आसिया बेगम का वीवो कंपनी का मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों को टीम ने पीछा कर दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झारखंड के साहेबगंज जिले के बाबुपुर निवासी विकास महतो (22 वर्ष) तथा शिवा पहाड़ निवासी चंदन राय (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों छपरा-गोरखपुर रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में घूम-घूमकर यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी करते थे।

तलाशी के दौरान उनके पास से वीवो कंपनी के दो मोबाइल तथा टेक्नो स्पार्क कंपनी का एक मोबाइल बरामद किया गया। रेल थाना सीवान में दोनों के विरुद्ध कांड संख्या 95/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान में जीआरपी के पुअनि संजय कुमार राम, आरपीएफ के सउनि नंद किशोर सिंह, सीपीडीएस टीम के सउनि शैलेन्द्र कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल विनोद कुमार वर्मा, विजय कुमार यादव एवं बलवीर सिंह यादव शामिल रहे।