Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान: संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत निकलेगी भव्य साइकिल रैली

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी "संडे ऑन साइकिल" अभियान के समर्थन में क्रीड़ा भारती, सिवान के तत्वावधान में रविवार, 7 जून 2026 को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का शुभारंभ प्रातः 6 बजे गांधी मैदान, सिवान से होगा।

आयोजकों के अनुसार साइकिल रैली गांधी मैदान से शुरू होकर जेपी चौक, बबुनिया मोड़, अस्पताल मोड़ एवं अस्पताल रोड होते हुए फतेहपुर तक जाएगी। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण तथा साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना है।

क्रीड़ा भारती, सिवान के सदस्य नवीन सिंह परमार ने बताया कि खेल मंत्रालय के इस जनोपयोगी अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के खेल प्रेमियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से रविवार सुबह गांधी मैदान पहुंचकर साइकिल रैली में सहभागिता निभाने तथा स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया है।