Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सुगौली को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

  • चिलझटी में डिग्री कॉलेज भवन का हुआ उद्घाटन।
  • अब स्थानीय विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

सुगौली: आज प्रखंड के चिलझटी स्थित डिग्री कॉलेज में नवनिर्मित जी+2 शैक्षणिक भवन का बुधवार को गरिमामय समारोह में उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार के B.S.E.I.D.C. द्वारा निर्मित इस भवन के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का एक नया अध्याय प्रारंभ हो गया। अब सुगौली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजय जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता एवं समाज सेवी सह भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल के संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार, +2 विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज वर्मा,ललन कुमार एवं आशीष कुमार समेत शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान भारत विकास परिषद शाखा - रक्सौल के संस्कार संयोजक सह समाजसेवी नीतेश कुमार सिंह ने सांसद एवं विधायक का पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र (दुशाला) ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान किया।

इस अवसर पर सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि "शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। चिलझटी में आधुनिक डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देगा। हमारी प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो।"

विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता ने कहा कि "यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। अब स्थानीय छात्र-छात्राओं को स्नातक शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को लगातार सुदृढ़ कर रही है।"

 वहीं नीतेश कुमार सिंह ने कहा कि "सुगौली के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। वर्षों से क्षेत्र के लोगों की यह मांग थी कि स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की बेहतर व्यवस्था हो। आज वह सपना साकार हुआ है। यह डिग्री कॉलेज आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान, संस्कार और प्रगति का केंद्र बनेगा। इसके लिए मैं सांसद, विधायक, बिहार सरकार तथा सभी संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ।"

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सुगौली के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। विद्यार्थियों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।