Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सुगौली: प्रेम-प्रसंग में हुए हत्याकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

प्रेम-प्रसंग में चचेरे भाई ने की टुनटुन की हत्या, दो गिरफ्तार। मुख्य अभियुक्त देवानंद सहनी का पूर्व में भी पोक्सो एक्ट सहित अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। 

पूर्वी चंपारण: जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। प्रेम-प्रसंग के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छिपाने के इस मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना दिनांक 25.09.2025 को सामने आई, जब सुगौली थाना पुलिस को बेलवतिया वार्ड नं०-7 में एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को गन्ना के खेत में छिपाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान टुनटुन कुमार, पिता- सुरेश सहनी, निवासी- बेलवतिया, वार्ड नं०-07, थाना- सुगौली के रूप में हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गहन अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक टुनटुन कुमार का उसके चचेरे भाई देवानंद सहनी की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी अवैध संबंध से नाराज होकर देवानंद सहनी ने अपने रास्ते के कांटे को हटाने का फैसला किया।

पुलिस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट हुई कि देवानंद सहनी, पिता- मोहन सहनी, निवासी- बेलवतिया, ने अपने एक साथी गोबिंदा सहनी, पिता- लाल सहनी, निवासी- नयका टोला मधुमालती के साथ मिलकर टुनटुन कुमार की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने विधिवत् गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग ही सामने आया है। गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त देवानंद सहनी का पूर्व में भी सुगौली थाना में पोक्सो एक्ट और अन्य विविध कांडों में आपराधिक इतिहास रहा है, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाता है।

इस सफल उद्भेदन में दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01, अंचल पुलिस निरीक्षक, सुगौली, थानाध्यक्ष सुगौली, पु०अ०नि० अनिश कुमार और पु०अ०नि० अभिनव राज के नेतृत्व में सुगौली थाना के सशस्त्र बल की टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।