Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सुनिधि चौहान का खुलासा: पहली शादी बनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल

एंटरटेनमेंटडेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी पहली शादी को जिंदगी की “सबसे बड़ी गलती” बताया और कहा कि कम उम्र में लिया गया यह फैसला उनके लिए एक बड़ा सबक साबित हुआ।

सुनिधि चौहान ने बताया कि उन्होंने महज 18 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी कर ली थी, जो उनसे करीब 14 साल बड़े थे। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और शादी के एक साल के भीतर ही दोनों का तलाक हो गया।

एक बातचीत के दौरान सिंगर ने कहा कि उस समय उन्हें अंदर से महसूस हो रहा था कि वह गलत दिशा में जा रही हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने उस फैसले को जीया। उन्होंने कहा, “भगवान का शुक्र है कि मुझे जल्दी ही समझ आ गया कि मैं गलत जगह पर हूं।” सुनिधि के मुताबिक, उस अनुभव ने उन्हें जीवन की सच्चाइयों से रूबरू कराया और एक मजबूत इंसान बनने में मदद की।

उन्होंने यह भी कहा कि अब वह उस दौर को पीछे छोड़ चुकी हैं और उसे एक सीख के रूप में देखती हैं। तलाक के बाद उन्होंने पूरी तरह से अपने म्यूजिक करियर पर ध्यान दिया और लगातार हिट गाने देकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

बता दें कि साल 2012 में सुनिधि चौहान ने म्यूजिक कंपोजर हितेन सोनिक  से दूसरी शादी की। साल 2018 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने। आज सुनिधि अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में संतुलन बनाते हुए सफलता के नए मुकाम हासिल कर रही हैं।