Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में पीएम क्लासेज के छात्रों की सफलता

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

दारौंदा: एनटीए द्वारा आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर प्रखंड क्षेत्र के कई छात्रों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित सभी छात्र पीएम क्लासेज, बगौरा में सैनिक स्कूल एवं नवोदय विद्यालय की तैयारी कर रहे थे।

ग्राम बगौरा निवासी अगस्त दुबे, पिता मुकेश दुबे एवं माता कुसुम देवी ने 300 में 265 अंक (88.33 प्रतिशत) प्राप्त कर कक्षा 6 के लिए सैनिक स्कूल में नामांकन हेतु क्वालीफाई किया। वहीं मानव सिंह, पिता मानवेंद्र सिंह एवं माता रेखा देवी ने 300 में 226 अंक (75.33 प्रतिशत) तथा प्रिंस गुप्ता, पिता पंकज गुप्ता एवं माता रूबी देवी ने 189 अंक प्राप्त कर कक्षा 6 में प्रवेश के लिए सफलता हासिल की।

इसके अलावा ग्राम महुअल निवासी प्रियांशु सिंह, पिता सुनील सिंह एवं माता बबीता देवी ने 400 में 300 अंक प्राप्त कर कक्षा 9 के लिए सैनिक स्कूल में चयन प्राप्त किया है।

पीएम क्लासेज के निदेशक प्रियेश मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करानी चाहिए, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भाग लेने का अवसर मिल सके।

छात्रों की इस उपलब्धि से अभिभावकों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर आचार्य जितेंद्र नाथ पांडे, मुकेश दुबे, मानवेंद्र सिंह, वीर बहादुर यादव, वीरेंद्र शर्मा, भीम सिंह, अजय यादव, हितेश कुमार सहित कई लोगों ने बच्चों एवं पीएम क्लासेज की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।