Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सैन्य जानकारी लीक करने वालों को गोली मार देनी चाहिए, चुनावी रैली में गरजे ट्रंप

विदेश डेस्क, आर्या कुमारी।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संवेदनशील सैन्य सूचनाएं लीक करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की वकालत की है। उन्होंने कहा कि गोपनीय सैन्य जानकारी सार्वजनिक करने वालों को गोली मार देनी चाहिए। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले से जुड़े अभियान की जानकारी लीक होने के कारण एक बेहद गोपनीय मिशन प्रभावित हुआ और हमले का समय बदलना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है, जिसके बाद ऊर्जा की कीमतों में तेजी से गिरावट आएगी।

ट्रंप ने बुधवार को एरिजोना के बुलहेड सिटी में आयोजित चुनावी रैली के दौरान ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से जुड़ी जानकारी लीक होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बमवर्षक विमानों के रवाना होने और ईरानी परमाणु ठिकानों तक पहुंचने के समय से संबंधित जानकारी हमले से पहले ही मीडिया में सामने आ गई थी। उनके अनुसार, इस लीक से एक अत्यंत गोपनीय अभियान खतरे में पड़ गया था और इसके चलते सैन्य कार्रवाई की योजना में बदलाव करना पड़ा।

ट्रंप ने कहा कि उनकी राय में ऐसी संवेदनशील जानकारी लीक करने वालों को गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यह जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन में प्रकाशित हुई थी। उनके मुताबिक, रिपोर्ट में मिसौरी से उड़ान भरने वाले बी-2 स्टेल्थ बमवर्षकों के मिशन के समय का भी उल्लेख था। ट्रंप ने इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए सैन्य अभियानों की गोपनीयता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

कनाडा को 51वां राज्य बनाने की बात दोहराई
चुनावी रैली में ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की अपनी पुरानी बात भी दोहराई। उन्होंने कहा कि कनाडा अमेरिका का 51वां राज्य बन सकता है। ट्रंप ने पड़ोसी देश पर टैरिफ के जरिए अमेरिका का कथित रूप से शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कनाडा की वाहन कंपनियां वहां की कारोबारी नीतियों से बचने के लिए अपने कामकाज को अमेरिका में स्थानांतरित कर रही हैं।

चीन से अमेरिका को फायदा होने का दावा
ट्रंप ने रैली के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अमेरिका यात्रा का भी बचाव किया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अब चीन से बड़ी मात्रा में पैसा कमा रहा है और चीन भी अमेरिका का सम्मान करता है। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर उनकी नीति अमेरिका के हित में है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 से 25 सितंबर के बीच अमेरिका की यात्रा की थी।

ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद भी जताई। उन्होंने कहा कि संघर्ष समाप्त होने के बाद ऊर्जा की कीमतों में तेजी से गिरावट आ सकती है। हालांकि, सैन्य अभियान से जुड़ी जानकारी लीक होने को लेकर उन्होंने बेहद कड़ा रुख अपनाया और इसे अमेरिकी सुरक्षा तथा सैन्य अभियानों के लिए गंभीर खतरा बताया।