Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

‘सैयारा’ फेम अनीत पड्ढा का रैंप डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l 

‘सैयारा’ फिल्म से मशहूर हुई 22 वर्षीय एक्ट्रेस अनीत पड्ढा ने रविवार को लैक्मे फैशन वीक X FDCI के ग्रैंड फिनाले में डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए रैंप पर अपना डेब्यू किया। इस मौके पर उन्होंने एक चमकदार कस्टम-मेड शीयर कॉर्सेट आउटफिट पहना था, जो पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन का शानदार मिश्रण था।

हालांकि, जहां कुछ लोगों ने अनीत की खूबसूरती और आउटफिट की तारीफ की, वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी रैंप वॉक को लेकर उन्हें ट्रोल किया। कुछ ने उनकी वॉक को ‘रोबोटिक’, ‘स्टिफ’ और ‘आत्माहीन’ बताया। एक यूजर ने लिखा, “वॉक में जान नहीं है, उन्हें पहले ट्रेनिंग लेनी चाहिए थी।” वहीं दूसरे ने तंज कसा, “ऐसा लग रहा था जैसे कोई ज़ोंबी चल रहा हो।”

लेकिन ट्रोल्स के बीच अनीत के फैंस पूरी मजबूती से उनके समर्थन में खड़े नज़र आए। एक फैन ने लिखा, “वो इंडस्ट्री में सिर्फ तीन महीने पहले आई हैं, प्रोफेशनल मॉडल नहीं हैं। किसी नए कलाकार से प्रो मॉडल जैसी परफेक्शन की उम्मीद करना गलत है।” एक अन्य ने कहा, “वो आउटसाइडर हैं, किसी गॉडफादर या डिजाइनर से उनका रिश्ता नहीं है। वक्त के साथ सब सीख जाएंगी।”

अनीत के साथ इस फैशन शो में  मृणाल ठाकुर और वाणी कपूर ने भी रैंप पर जलवा बिखेरा।

बता दें, अनीत पड्ढा ने मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ आहान पांडे भी नजर आए थे। अब वे जल्द ही मेडॉक फिल्म्स की ‘शक्ति शालिनी’ और ‘न्याय’ नाम की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में दिखाई देंगी।