Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सोमनाथ संकल्प महोत्सव में शामिल हुए CM योगी

स्टेट डेस्क, मुस्कान सिंह।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी में आयोजित ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व और भगवान सोमनाथ के प्रति आस्था को समर्पित विशेष आयोजन के रूप में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित त्र्यंबकेश्वर बहुद्देशीय हॉल में किया गया, जहां मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई मंत्री, संत और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विद्यार्थी और मंदिर से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से ‘ॐ’ का जाप किया गया और मंदिर के शास्त्रियों व छात्र-छात्राओं द्वारा शंखध्वनि की गई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।

महोत्सव में भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के प्रतीक स्वरूप विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग की स्थापना भी की गई। आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का अभिवादन किया और धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ युवाओं को भारतीय परंपराओं से परिचित कराने का काम करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती रही और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया।
 वाराणसी में आयोजित यह महोत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।