Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सोशल मीडिया पर गालीबाजों की खैर नहीं; ऐक्शन में सम्राट चौधरी

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

गृह मंत्री का कार्यभार संभालते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तुरंत सक्रिय होते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुशासन नीति को आगे बढ़ाएंगे। मंगलवार को होम मिनिस्ट्री का चार्ज लेने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि हर प्रकार के माफिया की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुशासन, अपराध रोकथाम और स्पीडी ट्रायल को गृह विभाग की मुख्य प्राथमिकताएं बताया गया। उन्होंने राज्य में लड़कियों से छेड़छाड़ रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड शुरू करने और सोशल मीडिया पर गालीबाजों को नियंत्रित करने का आदेश दिया।

मंगलवार को पटना स्थित सरदार पटेल भवन में गृह मंत्री पद का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी ने कहा कि स्कूल और कॉलेज परिसर के आसपास छेड़छाड़ रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड के तहत पिंक मोबाइल तैनात की जाएगी। इसमें महिला पुलिसकर्मियों की टीम होगी, जो छात्राओं से छेड़खानी की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

गृह मंत्री ने जेलों से संचालित अपराधों पर भी कठोर रवैया अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर मोबाइल पहुंचने के तरीकों का पता लगाया जाएगा और कैदियों के लिए बाहरी भोजन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इसके पूर्व गृह मंत्री ने लगभग दो घंटे तक पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही पूर्व पुलिस महानिदेशकों के साथ भी उन्होंने विचार-विमर्श किया। बैठक में अपराध मामलों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसके बाद उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।