Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

स्थापना दिवस पर लिंग्याज विद्यापीठ में सफल रक्तदान शिविर आयोजित

नेशनल डेस्क

फरीदाबाद, लिंग्याज विद्यापीठ, ( डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), फरीदाबाद द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राज भाटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह शिविर रोटरी क्लब, ईस्ट फरीदाबाद के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर के सेंट्रल ब्लॉक में आयोजित किया गया।

विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर को समाजसेवा के संकल्प के साथ जोड़ते हुए आयोजित इस शिविर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। 400 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जो न केवल एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, बल्कि समाज के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भी परिचायक है। इस शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को व्यापक रूप से प्रसारित करना भी रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के लाभों एवं आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय टीम की निगरानी एवं सुरक्षित प्रक्रिया के माध्यम से रक्तदान संपन्न कराया गया, जिससे प्रतिभागियों में विश्वास और उत्साह बना रहा।

विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्डे ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि जीवनदान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कुलपति, मेजर जनरल डॉ. योगेश चौधरी (वीएसएम(आर)) ने अपने संदेश में कहा कि लिंगायाज विद्यापीठ शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर विश्वविद्यालय के सामाजिक दायित्व का प्रतीक है और इस प्रकार की पहल से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का संकल्प दोहराया।

मुख्य अतिथि श्री राज भाटिया ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे कार्य समाज में सहयोग और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं और इससे समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटरी क्लब, ईस्ट फरीदाबाद का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आभार व्यक्त किया। अंत में विश्वविद्यालय ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस आयोजन को अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक भाविक कुचिपुड़ी, मुख्य परिचालन अधिकारी प्रेम कुमार सलवान तथा रजिस्ट्रार डॉ. सीमा बुशरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना की।

यह रक्तदान शिविर न केवल स्थापना दिवस के उत्सव को एक नई दिशा देने वाला रहा, बल्कि समाज में मानवता, सेवा और जागरूकता का एक सशक्त संदेश भी प्रसारित करने में सफल रहा।

                                                                                                           भवदीय

 मेजर जनरल डॉ. योगेश चौधरी, (वीएसएम(आर))

                                                                                                                         वीसी लिंगायस विद्यापीठ