Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

स्व. सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा श्रद्धांजलि समारोह

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी |

पटना । बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. सुशील कुमार मोदी की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 13 मई को राजधानी पटना में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह श्रद्धांजलि समारोह कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र स्थित सुशील कुमार मोदी पार्क में आयोजित होगा, जहां दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल होकर सुशील मोदी के योगदान को याद करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य बिहार की राजनीति एवं जनसेवा में सुशील मोदी द्वारा दिए गए योगदान को स्मरण करना है। इस अवसर पर उनके जीवन, कार्यशैली और राज्य के विकास में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं द्वारा सुशील मोदी के राजनीतिक जीवन, प्रशासनिक अनुभव और बिहार की राजनीति में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।

सुशील कुमार मोदी बिहार की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं और उन्होंने लंबे समय तक राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने बिहार के वित्तीय एवं प्रशासनिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों में योगदान दिया था।यही कारण है कि आज भी उनके समर्थक और राजनीतिक सहयोगी उन्हें एक कुशल प्रशासक और जनप्रिय नेता के रूप में याद करते हैं।