Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बारा जिले के परवानीपुर गांवपालिका में एक विशेष योग कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

परवानीपुर गांवपालिका नागरिक आरोग्य सेवा केंद्र के आयोजन, परवानीपुर गांवपालिका के सहयोग तथा नेपाल राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय, चैनपुर के सहकार्य में विद्यालय परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” विषयवस्तु पर आधारित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परवानीपुर गांवपालिका नागरिक आरोग्य सेवा केंद्र की प्रमुख वैद्य नीलमकुमारी ने की, जबकि वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत देवी शाह मीना प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसी प्रकार परवानीपुर गांवपालिका के अध्यक्ष रामक्षत्री प्रसाद कुर्मी विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागी हुए।

कार्यक्रम में वार्ड नं. 4 के अध्यक्ष गम्भीरा राउत कुर्मी, प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत मुन्ना शाह रौनियार, स्वास्थ्य शाखा प्रमुख मनीष मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद कुर्मी, माओवादी नेता बाबूराम कौशिक, रानीगंज आयुर्वेद औषधालय के प्रमुख कविराज निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्थानीय नागरिकों तथा पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षण परवानीपुर गांवपालिका नागरिक आरोग्य सेवा केंद्र की प्रमुख वैद्य नीलमकुमारी द्वारा प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासनों का आकर्षक प्रदर्शन करते हुए योग के महत्व और प्रभावशीलता को प्रदर्शित किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के उत्साह के कारण पूरा विद्यालय परिसर योगमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया।

वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, तनाव प्रबंधन में सहायक होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तथा दीर्घायु जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली तथा प्रेरणादायक बना दिया।