Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

स्वामी विवेकानंद जयंती पर जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी ।

सीवान/महाराजगंज। स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण ट्रस्ट, महाराजगंज द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। कड़ाके की ठंड को देखते हुए ट्रस्ट ने जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसके साथ ही एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गरीब एवं बेसहारा लोगों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया गया। वहीं स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लोगों की निःशुल्क जांच की गई। दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुंदन तथा जनरल फिजिशियन डॉ. राजीव रंजन (MBBS, DNB) ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयों की जानकारी दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए “नर सेवा को नारायण सेवा” मानकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सहायता करना है। ट्रस्ट निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट की इस मानवीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की:

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, संरक्षक डॉ. राजीव रंजन, सचिव डॉ. अभिषेक कुंदन, महामंत्री दिलीप भारती, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल गौतम, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र कुशवाहा, एडवोकेट पुनित पुष्कर, चिल्ड्रेन राइज स्कूल के निदेशक बिनोद प्रसाद, मुकेश पाण्डेय, दिनेश राय, समाजसेवी अजय सिंह तथा कार्यालय प्रमुख शैलेश निषाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।