Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

स्वास्थ्य केंद्र में 155 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान/दरौंदा. प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 155 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच हुआ. शिविर में पहुंची महिलाओ का सबसे पहले वायरल सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी, का जांच किया गया.  

उसके बाद लैब टेक्नीशियन अब्दुल जनान के द्वारा रक्त निकाल कर एचआईवी, हेमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, वजन, रक्त इत्यादि की जांच की गई. वहीं मौजूद कर्मियों द्वारा आए मरीजों को दवा भी दी गई. जांच के बाद डॉक्टर मुबारक अली के द्वारा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार एवं बदलते मौसम को देखते हुए अपने आप को बचाव के लिए विशेष ध्यान रखने एवं समय समय पर जांच तथा डॉक्टरी सलाह लेने की बात कही. डॉक्टर  मुबारक अली ने मौसम को देखते हुए पेय पदार्थ एवं पानी पीने कि सलाह दिया. लैब टेक्नीशियन अब्दुल जानान ने कहा कि रक्त जांच कर ली गई है. जांच रिपोर्ट जल्द ही दे दी जाएगी. जांच के दौरान डॉक्टर मुबारक अली डॉक्टर पंकज कुमार , एएनएम अनीता कुमारी ,नीतू सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहें.