Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हज यात्रा की उलटी गिनती शुरू,18 अप्रैल को पहली फ्लाइट, बिहार से जाएंगे हजारों हाजी

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

18 अप्रैल से बिहार के 2556 लोग हज पर, जानिए किस जिले से कितने हाजी होंगे रवाना

- हज यात्रा पर जाने वालों में 1466 पुरुष और 1090 महिलाएं, पटना जिले से सर्वाधिक 333 

पटना, बिहार से हज यात्रा की शुरुआत 18 अप्रैल से होने जा रही है। बिहार राज्य हज समिति से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राज्यभर से इस बार 2556 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। इसमें 1446 पुरुष और 1090 महिलाएं शामिल हैं। हज यात्री दो पवित्र स्थानों मदीना और जेद्दाह के लिए देश के विभिन्न स्थानों से उड़ान भरेंगे। इनमें दिल्ली से सर्वाधिक 1383 हाजी दोनों स्थलों के लिए उड़ान भरेंगे। इसके अलावा कोलकाता से 726 हाजी मदीना के लिए, मुंबई से 314 हाजी दोनों स्थलों के लिए, लखनऊ से 81 और नागपुर से मात्र 1 यात्री पहले चरण में मदीना के लिए रवाना होंगे।

वहीं, दूसरे चरण में हैदराबाद से 26, बेंगलुरु से 14 और अहमदाबाद से 11 हाजी जेद्दा जाएंगे। पहले चरण में 18 अप्रैल से 4 मई तक हज यात्रियों की यह पवित्र यात्रा मदीना के लिए होगी। दूसरे चरण में 5 से 19 मई तक यात्री जेद्दाह जाएंगे। 
      
हज यात्रियों की सुविधा के लिए 17 स्टेट हज इंस्पेक्टर तैनात
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पटना जिले से सर्वाधिक 333 हाजी (185 पुरुष और 148 महिलाएं) यात्रा के लिए चयनित हुए हैं। जबकि अररिया से 190, कटिहार से 185, गया से 181 और पूर्णिया से 164 यात्रियों का जत्था रवाना होगा। इनके अलावा शिवहर से 2, मधेपुरा से 6, अरवल से 7 और शेखपुरा से हाजियों की संख्या 9 है। इन सभी हाजियों की सुविधा और देखभाल के लिए 17 स्टेट हज इंस्पेक्टर भी उनके साथ भेजे जाएंगे। 
 
बिहार राज्य हज समिति ने सभी चयनित हाजियों को इन हवाई अड्डो पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है, ताकि पटना, अररिया, कटिहार, पूर्णिया जैसे जिलों से आने वाले हजारों हाजी बिना किसी परेशानी के स्थलों तक पहुंच सकें।