Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हथियार के साथ वीडियो मामले में त्वरित कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दरौंदा थाना पुलिस ने मोबाइल फोन में हथियार के साथ प्रदर्शन का वीडियो मिलने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के बयान पर दरौंदा थाना कांड संख्या 278/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को दरौंदा रेलवे गुमटी के समीप गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें आग्नेयास्त्र के साथ प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो मिला। वीडियो में दो युवक हाथों में हथियार लेकर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं तथा उनके सामने बड़ी मात्रा में नकदी भी रखी हुई नजर आ रही है।

पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रामचन्द्रापुर निवासी शमशेर आलम के पुत्र एकलाख आलम के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि वीडियो में हथियार के साथ दिखाई देने वाले अन्य युवक रामचन्द्रापुर निवासी रंजीत यादव के पुत्र सचिन यादव तथा बालबंगरा निवासी लगन चौधरी के पुत्र धीरज चौधरी हैं।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर दोनों नामजद युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है तथा वीडियो में प्रयुक्त हथियार की भी जांच की जा रही है।